होम अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ काम, पत्थरों की सफाई का कार्य शुरू

Alert Star Digital Team May 16, 2020 08:02 PM

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ काम, पत्थरों की सफाई का कार्य शुरू

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ काम, पत्थरों की सफाई का कार्य शुरू

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ काम, पत्थरों की सफाई का कार्य शुरू

 लॉकडाउन में मिली कुछ रियायतों के बीच मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या के राम जन्मभूमि न्यास कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों की सफाई का कार्य धीरे-धीरे ही सही लेकिन शुरू हो गया है. लॉकडाउन के पहले पत्थरों की साफाई कर रहे वह मजदूर जो अपने घर नहीं जा पाए थे, उन्हें इस काम मे लगाया गया है. सबसे पहले राम जन्मभूमि परिसर में बनने वाले राम मंदिर की नींव में लगने वाले पत्थरों की सफाई का कार्य शुरू हुआ है क्योंकि, राम मंदिर निर्माण के समय सबसे पहले इन्हीं पत्थरों की आवश्यकता होगी.

 

सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद जब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए अलग ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया तो अयोध्या के राम जन्मभूमि निर्माण कार्यशाला में पत्थरों के तराशने से लेकर सारे काम अचानक रुक गए थे. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कार्यशाला के देखरेख करने वाले व्यवस्थापकों को लगता था कि नए ट्रस्ट में जो लोग शामिल होंगे उनको वह जानते नहीं और अगर विश्व हिंदू परिषद से कोई पदाधिकारी शामिल न हुआ तो कार्यशाला का खर्च कौन उठाएगा.


 

आखिरकार, जब विश्व हिंदू परिषद से चंपत राय को ट्रस्ट का महासचिव बनाया गया तो उसके बाद कार्यशाला के पत्थरों की साफ-सफाई का कार्य शुरू हुआ था. लेकिन कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बाद मंदिर निर्माण से जुड़ी सभी गतिविधियां रुक गईं और अधिकतर मजदूर अपने घर को चले गए. अब जो मजदूर बचे हैं उन्हीं से मंदिर की बुनियाद में प्रयोग होने वाले पत्थरों की साफ सफाई शुरू करा दी गई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)