होम कोविड-19: पश्चिम बंगाल में सात और लोगों की मौत, अब कुल मरीज 2576 और 160 मौतें

Alert Star Digital Team May 16, 2020 07:52 PM

कोविड-19: पश्चिम बंगाल में सात और लोगों की मौत, अब कुल मरीज 2576 और 160 मौतें

कोविड-19: पश्चिम बंगाल में सात और लोगों की मौत, अब कुल मरीज 2576 और 160 मौतें

कोविड-19: पश्चिम बंगाल में सात और लोगों की मौत, अब कुल मरीज 2576 और 160 मौतें

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से सात और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में अब तक इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 160 पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण के 115 नए मामले सामने आने के साथ कुल मामले बढ़ कर 2,576 हो गए हैं। गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्याय ने शनिवार (16 मई) को यह जानकारी दी।

गृह सचिव ने बताया कि शुक्रवार (15 मई) से कोविड-19 के कम से कम 115 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह अब तक संक्रमण के कुल 2,576 मामलों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम से विभिन्न अस्पतालों से 63 लोगों को छुट्टी दी गई। राज्य में कोविड-19 के 1,452 मरीजों का इलाज चल रहा है।

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार (16 मई) को घोषणा की है कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के प्रवासी मजदूरों के परिवहन की संपूर्ण लागत का वहन राज्य सरकार करेगी और किसी भी प्रवासी मजदूर से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ''हमारे प्रवासी श्रमिकों के कठिन परिश्रम को सलाम करते हुए, मुझे पश्चिम बंगाल सरकार के निर्णय की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दूसरे राज्यों से प्रवासी कामगारों को विशेष ट्रेनों द्वारा लाये जाने का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। किसी भी प्रवासी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा द्वारा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव को एक संदेश भेजा गया है। बनर्जी ने बृहस्पतिवार (14 मई) को कहा था कि उनकी सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए 105 और ट्रेनों की व्यवस्था की है, जबकि विपक्षी दलों ने सरकार पर आरोप लगाया था कि राज्य सरकार की मंशा अन्य राज्यों में फंसे हुए मजदूरों और तीर्थयात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने की नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)