होम मौसम अलर्ट : एम्फान चक्रवाती तूफान से बारिश के आसार, 22 तक छाए रह सकते हैं बादल
मौसम अलर्ट : एम्फान चक्रवाती तूफान से बारिश के आसार, 22 तक छाए रह सकते हैं बादल
अंडमान के समुद्री चट कर एम्फान चक्रवाती तूफान बन गया है। इसके प्रभाव से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अच्छी बारिश के आसार बने हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल वदूद ने बताया कि एम्फान चक्रवाती तूफान उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। 20 मई को बंगाल और ओडिशा के तट पर दस्तक देगा। बंगाल पहुंचने तक चक्रवाती तूफान के प्रचंड रूप लेने की संभावना है। इस बीच 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
18 से 20 मई तक अच्छी बारिश
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दक्षिण बिहार और उसके आसपास भी चक्रवाती प्रवाह बना है। इसके प्रवाह से 18 से 20 जून तक कोल्हान में अच्छी बारिश होगी। इससे पहले एम्फान चक्रवाती ओडिशा के पारादीप और बंगाल के दीघा पहुंचेगा। 17 मई से तूफान की दिशा उत्तर- उत्तर पूर्व होगी।
22 मई तक छाए रहेंगे बादल
एम्फान चक्रवाती तूफान के प्रभाव से कोल्हान में 22 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान 37 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 18 मई को 30 से 40 किमी प्रति घंटे और 19 से 20 मई को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। हल्के से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन भी होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।