होम हारकर बैठने से नहीं निरंतर प्रयास से मिलेगी कोरोना पर जीत: मोदी
हारकर बैठने से नहीं निरंतर प्रयास से मिलेगी कोरोना पर जीत: मोदी
बृहस्पतिवार को पूरी दुनिया ने कोरोना महामारी से मोर्चा ले रहे कोरोना वॉरियर का सम्मान किया। इस दौरान एक वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में मुश्किलों में घिरी दुनिया की निगाह भारत पर है। भारत भगवान बुद्घ के बताए मार्ग पर चल कर बिना लाभ-हानि का परवाह किए नि:स्वार्थ भाव से दुनिया की मदद कर रहा है।
पीएम ने कहा कि भगवान बुद्घ ने इसी धरती से नि:स्वार्थ सेवा का संदेश दिया था। भारत आज उनके संदेश को ही मूल मंत्र बनाते हुए देश और दुनिया में हर किसी की मदद कर रहा है। इस संकट से जूझ रहा कोई देश में हो या विदेश में। भारत लाभ-हानि की परवाह किए बिना अपनी भूमिका निभा रहा है। भारत बिना किसी स्वार्थ के इस समय पूरी दुनिया के साथ खड़ा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।