होम क्या खतरे की घंटी है आज शुक्र का सबसे ज्यादा चमकना?
क्या खतरे की घंटी है आज शुक्र का सबसे ज्यादा चमकना?
कोरोनावायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते लोग अपने घर में बंद हैं और बोर होने लगे हैं. लॉकडाउन के बीच आज यानी 27 अप्रैल को लोगों को आसमान में एक बहुत ही सुंदर और दुर्लभ खगोलीय (Astronomical) नजारा देखने को मिलेगा, जो कि उनकी बोरियत को थोड़ा दूर कर देगा. यह अब तक का सबसे चौकाने वाला दृश्य होगा, जब आज रात को शुक्र ग्रह अपनी चमक के पूरे चरम पर होगा. आज रात को शुक्र ग्रह की चमक मैग्नीट्यूड 4.7 तक पहुंच जाएगी.टॉम के अनुसार, आज रात यह 27 प्रतिशत इल्यूमिनेटेड होगा, लेकिन बावजूद इसके, इसकी चमक को देखना काफी अविश्वसनीय दृश्य होगा. अगले महीने यह सूर्यास्त के बाद पश्चिम की तरफ अपनी चमक बिखेरेगा, तो इसलिए आज काफी अच्छा समय है अपने सबसे करीबी ग्रह का एक शानदार नजारा देखने का. हालांकि आज इस दुर्लभ नजारे के साथ-साथ एक खतरा भी पृथ्वी को ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसका नाम है ऐस्टरौएड.ब्रिटिश एस्ट्रोनमी एंड साइंस कम्यूनिकेटर टॉम केर्स का कहना है कि चूंकि यह हमारे और सूर्य के बीच में आता है, तो हमें इसकी चमक का पता नहीं चलता. आज शुक्र गृह की सबसे ज्यादा चमकदार नाइट साइड देखने को मिलेगी. दूरबीन के जरिए देखने पर आसमान में एक शानदार आधे चंद्रमा की तरह आकृति बनती हुई नजर आएगी.रविवार रात को 8:53 पर चंद्रमा और शुक्र ग्रह के बीच की शानदार मनमोहक करने वाली छवि दिखेगी. ऐसा इसलिए संभव होगा, क्योंकि इस महीने शुक्र और चंद्रमा दोनों ही कोणीय दूरी पर होंगे. आज सूर्यास्त होने के बाद से ही दोनों के बीच की करीबी साफ देखी जा सकेगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।