होम सरकार ने कहा, अभी 15 लाख से ज्यादा टेस्ट करने की क्षमता है: सूत्र

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 25, 2020 03:01 PM

सरकार ने कहा, अभी 15 लाख से ज्यादा टेस्ट करने की क्षमता है: सूत्र

सरकार ने कहा, अभी 15 लाख से ज्यादा टेस्ट करने की क्षमता है: सूत्र

सरकार ने कहा, अभी 15 लाख से ज्यादा टेस्ट करने की क्षमता है: सूत्र

केंद्रीय मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक पर सूत्रों के मुताबिक, सरकार का कहना है कि अभी हमारे पास 15 लाख से ज्यादा टेस्ट करने की क्षमता है. साथ ही कई भारतीय कंपनियां भी टेस्ट किट तैयार करने में जुटी हैं. इसके अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश भर में जिले स्तर पर सवा लाख से ज्यादा वालंटियर तैयार किए गए हैं.आंध्र प्रदेश में 61 नए कोरोना वायरस मामले सामने आने के बाद राज्य में आंकड़ा 1000 के पार चला गया है. राज्य में कुल 1,016 पॉजिटिव केस हैं और अब तक 31 लोगों की मौत हुई है.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 जून तक लोगों को सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने का आदेश न दें. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि स्थिति को देखने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा.जम्मू-कश्मीर के तांगमार्ग में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, इस केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 से अब तक 6 मौत हो चुकी हैं.दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 2,514 केस हैं, जिनमें से 138 केस कल के शामिल हैं. इनमें 857 लोग ठीक हो चुके हैं और 53 मौतें हो चुकी हैं. 29 मरीज अभी भी ICU में हैं और 9 लोग वेंटिलेटर पर हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में अब तक हमने 6 मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दी है, सभी में उत्साहवर्धक सुधार हुए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)