होम लॉकडाउन में शराब की दुकान खोलने के पंजाब सरकार के अनुरोध को गृह मंत्रालय ने किया खारिज
लॉकडाउन में शराब की दुकान खोलने के पंजाब सरकार के अनुरोध को गृह मंत्रालय ने किया खारिज
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों को खोलने के पंजाब सरकार के अनुरोध को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया। इससे पहले गृह मंत्रालय ने संशोधित दिशा निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा था कि देश में कहीं पर भी शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पंजाब सरकार ने शराब की दुकान खोलने का अनुरोध किया था लेकिन मंत्रालय ने उसे खारिज कर दिया। मंत्रालय द्वारा 15 अप्रैल को जारी दिशा निर्देशों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान शराब, गुटखा, तंबाकू आदि की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध है। इस दौरान बार भी बंद रहेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।