होम कोविड-19 के मामलों में मामूली कमी आयी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 19, 2020 12:28 AM

कोविड-19 के मामलों में मामूली कमी आयी

कोविड-19 के मामलों में मामूली कमी आयी

कोविड-19 के मामलों में मामूली कमी आयी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि शहर में पिछले तीन दिन में कोविड-19 के मामलों में मामूली कमी आयी है। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में इसमें और कमी आएगी। कोरोना वायरस संक्रमण पर ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को कुल 2,274 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से केवल 67 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। कुछ दिन पहले तक रोजाना संक्रमण के 180 से 350 मामले आ रहे थे। मुख्यमंत्री ने निषिद्ध क्षेत्र के निवासियों से अनुरोध किया कि वे नियमों का पालन करें और अपने-अपने घरों से बाहर ना निकलें। केजरीवाल ने कहा, ‘‘निषिद्ध क्षेत्र में कुछ लोग सड़कों पर दिख रहे हैं। कल जहांगीरपुरी इलाके के एक ही परिवार के 26 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इसे निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 71 निषिद्ध क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। शुक्रवार तक दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,707 मामलों की पुष्टि हुई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)