होम संक्रमण छिपाने वालों पर ढिलाई की तो नपेंगे डीएम-एसपी : योगी

Alert Star Digital Team Apr 14, 2020 12:15 AM

संक्रमण छिपाने वालों पर ढिलाई की तो नपेंगे डीएम-एसपी : योगी

संक्रमण छिपाने वालों पर ढिलाई की तो नपेंगे डीएम-एसपी : योगी

संक्रमण छिपाने वालों पर ढिलाई की तो नपेंगे डीएम-एसपी : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तब्लीगी जमात से जुड़े लोग सरकार को सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस कारण आकड़े बढ़ रहे हैं। योगी ने जानबूझ कर संक्रमण फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि इसमें ढिलाई बरती गई तो संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार होंगे।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति और लॉकडाउन की व्यवस्था की समीक्षा सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर की। इस दौरान उन्होंने तब्लीगी जमात में शामिल होने वालों की सक्रियता से तलाश के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामले में अगर ढिलाई हुई तो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सालयों में पूरी सुरक्षा और सर्तकता अपनाते हुए आपातकालीन सेवाओं को बहाल किया जाए। योगी ने चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भी सभी उपाय करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

आदित्यनाथ ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में संक्रमण की जांच तेज करने के लिए कैटेगरी बनाने व टीमें लगाने को कहा। इन क्षेत्रों में डोरस्टेप डिलीवरी और सैनिटाइजेशन ठीक से कराने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए।

योगी ने कहा कि प्रदेश में रह रहे अन्य राज्यों के नागरिकों और विदेशी व्यक्तियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए। वहीं, नकली शराब के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि अवैध शराब को हर हाल में रोका जाए। किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब पाए जाने पर संबंधित एसडीएम और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)