होम सांसद शाहजहांपुर अरुण सागर अकेले ही रोड पर निकले ,जानिए क्या कहा और क्या किया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 13, 2020 11:11 PM

सांसद शाहजहांपुर अरुण सागर अकेले ही रोड पर निकले ,जानिए क्या कहा और क्या किया

सांसद शाहजहांपुर अरुण सागर अकेले ही रोड पर निकले ,जानिए क्या कहा और क्या किया

सांसद शाहजहांपुर अरुण सागर अकेले ही रोड पर निकले ,जानिए क्या कहा और क्या किया
शाहजहांपुर (आकाश सक्सेना) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सांसद अरुण सागर अकेले ही रोड पर निकल पड़े, उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों के लोगों में मास्क का वितरण किया और लोगों के सैनिटाइजर से हाथ धुल बाय। सांसद अरुण सागर ने सैनिटाइजर का भी लोगों में वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को समझाया और कहा कि अगर आपको कोरोना जैसी महामारी से दूर रहना है तो आप लोगों को हमेशा मास्क पहनना होगा और हमेशा कुछ भी छूने के बाद सेनीटाइजर या साबुन से हाथ धोना होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति रोड पर फालतू में ना जाएं अगर अति आवश्यक कार्य है तो ही रोड पर जाएं अन्यथा घर पर ही रह कर लॉक डाउन का पालन करें और कोरोना जैसी महामारी से बचें। उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी किसी की आजादी में रोक लगाना नहीं चाहते हैं परंतु हम सब कहीं कोरोना जैसी महामारी की चपेट में ना आ जाएं, इसलिए कुछ रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जी का कहना है, जान है तो जहान है। घर के अंदर रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। सांसद अरुण सागर ने कहा कि हम सभी से निवेदन करते हैं कि प्रधानमंत्री जी के निर्देशों का पालन करें और स्वयं को स्वस्थ रखें तथा दूसरे को भी स्वस्थ रहने दे।
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)