होम लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं में शामिल हुआ डेटा, हो रहा है दोगुना इस्तेमाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 4, 2020 01:44 PM

लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं में शामिल हुआ डेटा, हो रहा है दोगुना इस्तेमाल

लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं में शामिल हुआ डेटा, हो रहा है दोगुना इस्तेमाल

लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं में शामिल हुआ डेटा, हो रहा है दोगुना इस्तेमाल

 लॉकडाउन के दिनों में अब घरों में रहने वाले लोग अपना काफी समय इंटरनेट सर्फिंग पर गुजार रहे हैं। जिसकी वजह अचानक से इंटरनेट पर लोगों की निर्भरता तेजी से बढ़ी है। इसे आप इस तरह भी समझ सकते है कि बंदी के वक्त अब इंटरनेट ही लोगों का सहारा बना हुआ है। तेजी के साथ तमाम वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का ट्रैफिक बढ़ गया है और इसे देखते हुए सरकार ने भी एक अच्छी पहल कर दी थी।

 

दरअसल, इंटरनेट की बैंडविथ पर असर न पड़े इस पर ध्यान देते हुए केंद्र सरकार ने वीडियो प्लेटफॉर्म की क्वालिटी को SD पर डिफॉल्ट करने का फैसला किया था और तो और रामायण और महाभारत का प्रसारण भी शुरू कर दिया है। 

चीन के वुहान शहर से फैली महामारी की चपेट में विश्व के लगभग हर एक देश आ गए हैं। जिसके चलते सरकारों ने लॉकडाउन करने के निर्णय लिया। जिसके बाद घर बैठे लोग अपना अधिकतर समय इंटरनेट पर गुजारने लगे। बता दें कि चीन के लगभग 85 करोड़ लोग इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल करते हैं। जबकि भारत में 56 करोड़ के आस-पास लोग डाटा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक डेटा का इस्तेमाल पहले दिनों की तुलना में डबल हो गया है। सीओएआई की रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन में कुछ सर्किल में डाटा की मांग में 100 प्रतिशत का भारी उछाल देखा गया है। रिपोर्ट बताती है कि पहले की तुलना में डाटा की मांग में 30 फीसदी से लेकर 100 फीसदी तक का इजाफा देखा गया है। यहां तक की एक एडवाइजरी भी जा की जा चुकी हैं। जिसमें कहा गया है कि सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक और शाम में 4 बजे से लेकर 10 बजे तक लोग हैवी फाइल डाउनलोड न करें। साथ ही साथ वीडियो कॉल भी न करने की हिदायद दी है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)