होम COVID-19: एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले, कुल 32 लोगों की मौत हुई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 30, 2020 11:44 PM

COVID-19: एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले, कुल 32 लोगों की मौत हुई

COVID-19: एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले, कुल 32 लोगों की मौत हुई

COVID-19: एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले, कुल 32 लोगों की मौत हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में COVID-19 से संक्रमण के ताजा आंकड़े जारी किए हैं. देश में सोमवार 30 मार्च की शाम तक कुल 1,251 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इनमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 1,117 एक्टिव केस हैं. 101 लोग ठीक हो चुके हैं.

अब तक 38 हजार से ज्यादा टेस्ट

देश भर में COVID-19 के टेस्ट को मॉनीटर कर रही संस्था ICMR के मुताबिक अभी तक कुल 38,442 टेस्ट किए गए हैं. इसमें से 3,501 टेस्ट 29 मार्च को किए गए थे. ICMR ने बताया कि इनमें से 1,334 टेस्ट निजी प्रयोगशालाओं में किए गए हैं.

महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा मामले

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र और केरल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक केरल में 202 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. वहीं महाराष्ट्र में भी अब तक 198 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं.

वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि गुजरात में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के कंफर्म केस की संख्या बढ़कर 82 हो गई है. इसमें से 14 लोग सही हो चुके हैं. सबसे ज्यादा 36 केस गौतमबुद्ध नगर जिले से आए हैं, पिछले 24 घंटे में यहां से 4 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद मेरठ दूसरे नंबर पर है, जहां से 13 केस सामने आए हैं.

वहीं दिल्ली में भी सोमवार को 25 नए केस सामने आए जिसके बाद राजधानी में पॉजिटिव केस के मामले बढ़कर 88 हो गए हैं.

इटली-अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित

वहीं, दुनियाभर में केसों की संख्या 7 लाख पार कर गई है. इस वायरस से अब तक 35,000 लोगों की मौत हो चुकी है. बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अभी अमेरिका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में कोरोनावायरस के 1,42,000 से ज्यादा केस हैं. दूसरी तरह, इटली में भी केसों की संख्या लाख छूने वाली है.

वहीं इटली में साढ़े 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है. वहीं स्पेन में भी 7 हजार से ज्यादा जिंदगी इस वायरस ने निगल ली हैं. अमेरिका में भी लगभग ढ़ाई हजार लोगों की जान जा चुकी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)