होम लॉकडाउन के दौरान 14 अप्रैल तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 25, 2020 05:13 PM

लॉकडाउन के दौरान 14 अप्रैल तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद

लॉकडाउन के दौरान 14 अप्रैल तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद

लॉकडाउन के दौरान 14 अप्रैल तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद

कोरोना विषाणु की वैश्विक महामारी से बचने के लिए सरकार के 21 दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा के मद्देनजर रेलवे ने 14 अप्रैल तक अपने सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का ऐलान किया है जिनमें शताब्दी, राजधानी, दूरंतो, गतिमान, वंदेभारत, तेजस समेत सभी प्रीमियम, मेल/ एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, पैसेंजर गाड़ियों के अलावा उपनगरीय सेवाएं भी शामिल हैं।

रेलवे बोर्ड के एक परिपत्र के अनुसार यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा के मद्देनजर उठायाा गया है। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि 14 अप्रैल की रात्रि 12 बजे तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा और इस दौरान उपनगरीय रेल सेवाओं और कोलकाता मेट्राे रेल की सेंवायें भी बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान मालगाड़ियों का परिचालन जारी रहेगा।

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को इसका कड़ाई से पालन करने और इस संबंध में रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है। इसका प्रचार प्रसार करने के लिए भी जोनल रेलवे को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि गत 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान रेलवे ने करीब चार हजार ट्रेनों का परिचालन 22 घंटें बंद रखने का निर्णय लिया और बाद में राज्य सरकारों द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के कारण इसकी यात्री सेवायें रद्द की गयी थी जिसे अब बढ़ाकर 14 अप्रैल तक करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के इस फैसले से 2400 पैसेंजर, 1300 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)