होम अब तक 21 राज्यों में लॉकडाउन, देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 433 हुई
अब तक 21 राज्यों में लॉकडाउन, देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 433 हुई
देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 415 हुई.
नई दिल्ली: देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 433 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक इनमें से 24 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं जबकि 9 लोगों की मौत हुई है. कोरोना वायरस के चलते देश के अब तक 21 राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है. कोरोना वायरस के चलते देश के अब तक 21 राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है. पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है. महाराष्ट्र में आज कर्फ्यू लगाया गया है. राज्य में कोरोना के 98 मामले सामने आ चुके हैं. केरल में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. राज्य में आज ही 28 नए मामले सामने आए हैं. इस तरह से राज्य में कोरोना के कुल 91 मामले सामने आ चुके हैं.
इसके साथ ही जानकारी दी गई कि 12 अतिरिक्त लैबोरेटरी चेन रजिस्टर की गई हैं और उन्होंने कामकाज शुरू कर दिया है. आईसीएमआर ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए सोमवार सुबह 10 बजे तक 17,493 लोगों से लिए गए कुल 18,383 सैंपल की जांच की जा चुकी है. कोलकाता में कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया है. 55 साल के कोरोन पॉजिटिव मरीज ने सोमवार को दम तोड़ दिया.
मुंबई में कोरोना वायरस से एक और शख्स की मौत हो गई है. 68 वर्षीय मरीज फिलीपींस का नागरिक था. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 89 हो गई है. आज 15 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या में महाराष्ट्र देश मे पहले नंबर पर है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।