होम दिल्ली में बिना कर्फ्यू पास नहीं निकल सकेंगे बाहर, अब तक 433 संक्रमित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 23, 2020 09:14 PM

दिल्ली में बिना कर्फ्यू पास नहीं निकल सकेंगे बाहर, अब तक 433 संक्रमित

दिल्ली में बिना कर्फ्यू पास नहीं निकल सकेंगे बाहर, अब तक 433 संक्रमित

 दिल्ली में बिना कर्फ्यू पास नहीं निकल सकेंगे बाहर, अब तक 433 संक्रमित

दिल्ली में कर्फ्यू पास के साथ ही बाहर निकल सकेंगे

दिल्ली में धारा 144 को सही तरीके से लागू करने के लिए पुलिस ने राज्य को पूरी तरह से सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा के मुताबिक सिर्फ जरूरी सामान वालों को ही सड़क पर निकलने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को भी अपने-अपने जिला पुलिस मुख्यालय से कर्फ्यू पास लेना होगा।

केरल में सामने आए आज 28 नए मामले
केरल के मुख्यमंत्री पिनयारी विजयन ने सोमवार को जानकारी दी कि राज्य में 28 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कुल मरीजों की संख्या 95 तक पहुंच गई है। इनमें से चार इलाज कराकर घर लौट गए हैं जबकि 91 का इलाज चल रहा है।

बिहार में राशनकार्ड धारकों को एक महीने का राशन मिलेगा मुफ्त
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि राज्य के राशनकार्ड धारकों को एक महीने का राशन मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा पेंशन पाने वालों को भी तीन महीने की पेंशन एडवांस में दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिसके पास राशनकार्ड है, उस परिवार को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्रों को 31 मार्च तक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

डॉक्टरों को मिलेगा इनाम
सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार के सभी डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को एक महीने का बेसिक वेतन अलग से प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा।

गुजरात में एक और पॉजीटिव
गुजरात में एक और व्यक्ति कोरोना से पीड़ित हो गया है। राज्य में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक राज्य में अब तक 30 मरीज सामने आ चुके हैं।

मुस्तफाबाद में उपलब्ध होगी स्वास्थ्य सुविधा
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को केजरीवाल सरकार को निर्देश दिए हैं कि वे दंगे प्रभावित क्षेत्र मुस्तफाबाद के राहत कैंप में स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था करे।

सेना की अपील अफवाहों न ध्यान न दें
सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों को लेकर भारतीय सेना ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। सेना के सूत्रों ने कहा कि ऐसी अफवाह उड़ रही है कि सेना को सामूहिक दाह संस्कार की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह खबर पूरी तरह से झूठी है।

सेना की सीएसडी कैंटीन बंद
देश के 82 जिलों में सेना जवानों के अपनी यूनिट छोड़ने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा सभी सीएसडी कैंटीन को बंद करने का फैसला किया गया है।

ओडिशा के कई जिलों में भी लॉकडाउन
ओडिशा सरकार ने पुरी, नयागढ़, जगतसिंहपुर, धेनकनल, जाजपुर, भदरक, बालासोर, संबलपुर, झारसुगड़ा में 24 मार्च को सुबह सात बजे से 29 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। अब राज्य के कुल 14 जिलों में लॉकडाउन किया गया है।

हरियाणा के 15 अन्य जिलों में लॉकडाउन
हरियाणा के 15 अन्य जिलों में भी लॉकडाउन कर दिया गया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यह घोषणा की। रविवार को सात जिलों में लॉकडाउन की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

शशि थरूर ने केंद्र को पत्र लिखा
केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सांसद निधि के नियमों में छूट की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि सांसद निधि का इस्तेमाल कर टेस्टिंग व स्क्रीनिंग सुविधा पर खर्च किया जा सकता है।

असम में भी लॉकडाउन
असम में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है। राज्य के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि सोमवार 24 मार्च शाम छह बजे से 31 मार्च तक राज्य में लॉकडाउन रहेगा।

कल दिल्ली में बाहर निकलने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को स्पष्ट कहा है कि मंगलवार से बाहर निकलने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों से अपील करता हूं कि नियमों का पालन करें। मंगलवार से हम नियमों का सख्ती से पालन करवाएंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों में रहें।'

कल से 50 फीसदी बसें चलेंगी
सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज जरूरी सेवाओं वालों को अपने कार्यालय पहुंचने में दिक्कत हुई। इसलिए कल से 25 की बजाय 50 फीसदी डीटीसी बसें सड़कों पर चलेंगी।

उद्धव ठाकरे ने कहा, कर्फ्यू लगाना मजबूरी
महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोग घरों से बाहर निकले। इस वजह से मजबूरी में राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मैं राज्यभर में कर्फ्यू लगाने को मजबूर हूं। लोग नहीं सुन रहे हैं और हम मजबूर हैं।'

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मौजूदा हालात की जानकारी

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन घोषित किया गया है।
  • देश में अब तक 415 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 23 लोग ठीक हुए हें जिन्हें छुट्टी दी गई है। जबकि 7 की मौत हुई है, इनमें से कुछ पहले से ही बीमार थे।
  • आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि देश में 12 प्रयोगशालाएं हैं, जिन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है। देशभर में इन 12 प्रयोगशालाओं के 15000 संग्रह केंद्र हैं।
  • आईसीएमआर-एनआईवी पुणे में कोरोना वायरस की जांच के लिए किट बनाए जाने का काम तेज हो गया है। टेस्ट किट बनाने के लिए एफडीए/सीई की अनुमति की आवश्यकता जरूरी नहीं है। आईसीएमआर-एनआईवी की अनुमोदित टेस्ट किट से फास्ट ट्रैक तरीके से जांच हो सकेंगी, जो मान्य होंगी।
  • भार्गव ने कहा कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वाइन की सिफारिश केवल चिकित्सा कर्मियों के लिए की जाती है जो कोरोना संक्रमित रोगी का इलाज कर रहे हैं। दूसरा, यह केवल घर में संक्रमित मरीजों की देखभाल कर रहे लोगों के लिए इसकी सिफारिश की जाती है। वह वायरस की रोकथाम के लिए इसे ले सकते हैं।
  • 24 मार्च मध्यरात्रि से घरेलू व्यावसायिक उड़ानों पर भी पाबंदी रहेगी। हालांकि कार्गो फ्लाइट पर यह पाबंदी लागू नहीं होगी।

बंगाल में एक की मौत
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि में 57 वर्षीय एक शख्स की सोमवार को करीब 3.35 बजे कार्डिएक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह और उसका परिवार हाल ही में इटली से लौटा था।

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल का सुझाव
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की नेशनल टास्क फोर्स ने कोरोना वायरस के गंभीर मामलों में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल का सुझाव दिया।

बिहार में कोरोना के संदिग्ध विदेशी और भारतीयों को पकड़ा
बिहार के पटना में पुलिस ने किर्गिस्तान के 10 नागरिकों और दो भारतीयों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदिग्ध मानते हुए पकड़ा है। उनके नमूने जांच के लिए एम्स भेजे गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)