होम हिमाचल में लॉकडाउन: गरीबों और जरूरतमंदों को राहत देने के लिए 500 करोड़ खर्च करेगी सरकार
हिमाचल में लॉकडाउन: गरीबों और जरूरतमंदों को राहत देने के लिए 500 करोड़ खर्च करेगी सरकार
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन किया है, ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश की जनता विशेषकर, गैर सरकारी क्षेत्र में कार्यरत गरीब मजदूरों तथा कामगारों को इस लॉकडाउन से कोई परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के जरूरतमंद तथा गरीब लोगों को सहायता राहत देने के लिए अनेक राहत उपाय प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिस पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।पहले सप्ताह में ही प्रथम तिमाही की पेंशन देगी सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लगभग 5 लाख 34 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों को माह अप्रैल, 2020 के पहले सप्ताह में ही प्रथम तिमाही की पेंशन जारी कर दी जाएगी, जिसमें लगभग 1 लाख 25 हजार विधवा तथा दिव्यांगजन पैंशन धारक भी शामिल हैं। इनके लिए मासिक पैंशन 850 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक और विशेष रूप से सक्षम श्रेणी सशक्तिकरण विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह 50 हजार नए पात्र लोगों को शीघ्र ही पैंशन देने के लिए तत्काल कदम उठाए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।