होम सावधान ! महाराष्ट्र, दिल्ली और केरल में तेज़ी से बढ़ रहे हैं कोरोनावायरस के आंकड़े
सावधान ! महाराष्ट्र, दिल्ली और केरल में तेज़ी से बढ़ रहे हैं कोरोनावायरस के आंकड़े
देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या ने गति पकड़ ली है और इनमें तेजी से इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 100 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. पूरे देश भर में मरीजों की संख्या 324 हो गई है. सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है, जहां अभी तक 63 मामले सामने आए हैं, जिसमें से एक की मौत हो गई है. कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं.
शाम 6.30 तक के आंकड़े
राज्यवार आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आंध्र प्रदेश में 3, छत्तीसगढ़ में एक, दिल्ली में 26, गुजरात में 13, हरियाणा में 20, हिमाचल प्रदेश में 2, कर्नाटक में 18, केरल में 52, मध्य प्रदेश में 4, महाराष्ट्र में 63, ओडिशा में 2, पुदुचेरी में एक, पंजाब में 13, राजस्थान में 23, तमिलनाडु में 6, तेलंगाना में 21, चंडीगढ़ में 5, जम्म-कश्मीर में 4, लद्दाख में 13, उत्तर प्रदेश में 25, उत्तराखंड में 4 और पश्चिम बंगाल में 3 केस आए हैं. इनमें से 28 लोग ठीक हो चुके हैं.
पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. दिल्ली, केरल, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और तेलंगाना में मरीजों की संख्या में बढ़ा इजाफा हुआ है. वहीं बाकी प्रदेशों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है. कोरोना वायरस से अब तक चार मरीजों की मौत हुई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।