होम गायिका कनिका कपूर कोरोना की चपेट में, लखनऊ में कई पार्टियों में हुई थी शामिल, PGI में भर्ती

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 20, 2020 08:02 PM

गायिका कनिका कपूर कोरोना की चपेट में, लखनऊ में कई पार्टियों में हुई थी शामिल, PGI में भर्ती

गायिका कनिका कपूर कोरोना की चपेट में, लखनऊ में कई पार्टियों में हुई थी शामिल, PGI में भर्ती

गायिका कनिका कपूर कोरोना की चपेट में, लखनऊ में कई पार्टियों में हुई थी शामिल, PGI में भर्ती

उन्होंने पूछने पर बताया कि कनिका ने बीती 13, 14 और 15 मार्च को होली से जुड़ी दो-तीन पार्टियों में शिरकत की थी. वे छोटे आयोजन थे और कुल मिलाकर कर इनमें 250 से 300 लोगों ने शिरकत की थी. वहीं राजीव तथा चार अन्य लोगों ने खुद को अपने घर में बंद कर लिया है. इस सवाल पर कि क्या कनिका ने एयरपोर्ट कर्मियों को चकमा देकर शहर में प्रवेश किया, राजीव ने कहा कि यह सच नहीं है. उधर, सूत्र बताते हैं कि कनिका की शिरकत वाली पार्टियों में अनेक राजनेता और अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्री भी हैं. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री (Chief Minister) वसुंधरा राजे और भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी कनिका की पार्टी में शामिल हुए थे. देश में कोरोना (Corona virus) से संक्रमित होने वाली पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी गायिका कनिका कपूर का कहना है कि वह पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं और अपना इलाज करा रही हैं. कनिका लखनऊ (Lucknow) में पाए गए कोविड-19 संक्रमण के चार ताजा मामलों में से एक हैं.

कनिका के पिता राजीव कपूर ने लखनऊ (Lucknow) में कहा कनिका इस वक्त संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में एक अलग स्थान पर हैं और डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि कनिका मुंबई (Mumbai) में एक दिन गुजारने के बाद गत 11 मार्च को लखनऊ (Lucknow) आई थीं. उस वक्त वह बिल्कुल ठीक थीं. पिछले दो दिनों के दौरान उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत हुई और हमने एहतियात के तौर पर उनका मेडिकल परीक्षण कराया. आज सुबह हमें मालूम हुआ कि वह कोरोना संक्रमित हैं.इस बीच कनिका ने इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में कहा कि मुुझे पिछले चार दिनों के दौरान ही फ्लू के लक्षण हुए. मैंने अपना परीक्षण कराया और कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई. मैं और मेरा परिवार बाकी दुनिया से पूरी तरह अलग है और चिकित्सकों की सलाह ले रहा है. उन्होंने कहा कि 10 दिन पहले हवाई अड्ड पर मेरा सामान्य प्रक्रिया के तहत चेकअप हुआ था और मेरे अंदर पिछले चार दिन के दौरान ही फ्लू केे लक्षण विकसित हुुए हैं. कनिका ने कहा कि वह ठीक महसूस कर रही हैं. उन्हें सामान्य फ्लू और हल्का बुखार है. हालांकि ऐसे वक्त में हमें एक संवेदनशील नागरिक बनना चाहिए और अपने आसपास के लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम बिना परेशान हुए इस समस्या से बाहर निकल सकते हैं लेकिन तभी जब हम विशेषज्ञों की सुनें और स्थानीय, राज्य तथा केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करें.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)