होम कोरोना से बिगड़े आर्थिक हालात का भारत की रक्षा खरीदारी पर नहीं होगा कोई असर: राजनाथ
कोरोना से बिगड़े आर्थिक हालात का भारत की रक्षा खरीदारी पर नहीं होगा कोई असर: राजनाथ
क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार (20 मार्च) को कहा कि वैश्विक आर्थिक स्थिति सभी देशों को प्रभावित करेगी, लेकिन भारत की रक्षा खरीद पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रक्षा खरीद प्रक्रिया के प्रारूप, 2020 को जारी करने के मौके पर, सिंह ने कहा कि अगले दो से पांच महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार हो सकता है।
जब सिंह से पूछा गया कि क्या वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति और कोरोना वायरस महामारी से रक्षा खरीद प्रक्रिया प्रभावित होगी, तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सभी देशों पर वैश्विक अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति का प्रभाव पड़ेगा। हालांकि मुझे लगता है कि भारत की रक्षा खरीद पर वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति का शायद ही कोई प्रभाव होगा। उन्होंने कहा, ''हम इस संभावना से इंकार नहीं कर सकते हैं कि अगले 2 से 5 महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।"
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ कर 223
वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 50 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शुक्रवार को देश में इसके कुल मामले बढ़ कर 223 हो गए। कोरोना वायरस से संक्रमण के आंकड़े में 32 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें इटली के 17, फिलीपीन के तीन, ब्रिटेन के दो, कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर के एक-एक व्यक्ति हैं। मंत्रालय के आंकड़ों में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में अब तक हुई चार मौतें भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 52 केस
दिल्ली में अभी तक एक विदेशी सहित 17 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी एक विदेशी सहित 23 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 52 मामले सामने आए हैं, जबकि केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 28 मामले दर्ज किए गए हैं। राजस्थान में सात मामले सामने आए हैं, जिनमें दो विदेशी शामिल हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 मामले हैं। लद्दाख में संक्रमण के मामले बढ़ कर 10 हो गए हैं और जम्मू-कश्मीर में इसकी संख्या बढ़ कर चार हो गई है। तेलंगाना में नौ विदेशियों समेत 17 मामले सामने आए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।