होम कोरोना का कहर - लखनऊ के दो इलाकों में लॉक डाउन, यूपी में कुल 23 मामले

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 20, 2020 07:55 PM

कोरोना का कहर - लखनऊ के दो इलाकों में लॉक डाउन, यूपी में कुल 23 मामले

कोरोना का कहर - लखनऊ के दो इलाकों में लॉक डाउन, यूपी में कुल 23 मामले

कोरोना का कहर - लखनऊ के दो इलाकों में लॉक डाउन, यूपी में कुल 23 मामले

त्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखे हुए अब जिला प्रषासन कड़े निर्णय लेने के लिए बाध्य हो रहा है. प्रषासन ने शुक्रवार को राजधानी के महानगर और खुर्रमनगर इलाके में लॉक डाउन करने का निर्णय लिया है. इस बावत कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने आदेष भी दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी.

कोरोना के चलते लॉक डाउन करने वाला लखनऊ (Lucknow) यूपी का पहला शहर है. लखनऊ (Lucknow) में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं. अब तक आठ मामले सामने का आ चुके हैं. ऐसे में कोरोना की रोकेथाम के मददेनजर प्रशासन ने सभी ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून और बार को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया. लखनऊ (Lucknow) 20 मार्च भाषा राजधानी में शुक्रवार को कोरो ना के चार ताजे मामले सामने आए. वहीं दूसरी ओर 20 मार्च की स्थिति के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 23 नमूने सकारात्मउधर, लखनऊ (Lucknow) के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि लखनऊ (Lucknow) के सभी सभी ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून और बार 31 मार्च तक बंद किए जाएं. उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने रविवार को आदेश दिया था कि सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, डिस्को क्लब, स्विमिंग पूल और जिमखाने आगामी 31 मार्च तक बंद किए जाएं. उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी.इस बीच लखनऊ (Lucknow) में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. शुक्रवार को चार और लोगों में कोरोना (Corona virus) पाए जाने की पुष्टि हुई है. इस तरह लखनऊ (Lucknow) में अब तक आठ लोग कोरोना (Corona virus) से संक्रमित पाए गए हैं. वहीं लखीमपुर खीरी के कोराना वायरस से पीड़ित युवक का इलाज भी लखनऊ (Lucknow) में ही चल रहा है. लखनऊ (Lucknow) में गुरुवार को भी दो और लोग संक्रमण की चपेट में आ गए थे. ये दोनों मरीज विदेशों से यात्रा कर लौटे थे. इन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया. इस समय केजीएमयू में नौ मरीज भर्ती हैं. डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)