होम सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- जन सहयोग की बहुत बड़ी भूमिका

Alert Star Digital Team Mar 20, 2020 07:44 PM

सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- जन सहयोग की बहुत बड़ी भूमिका

सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- जन सहयोग की बहुत बड़ी भूमिका

 सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- जन सहयोग की बहुत बड़ी भूमिका

 कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, कानपुर और नोएडा को सैनिटाइज करने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने लखनऊ सभी कैफे, बार, हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर बंद करने की घोषणा कर दी है। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के प्रबन्धों के क्रियान्वयन में जन सहयोग की भी बहुत बड़ी भूमिका है।

सभी कार्यक्रमों को दो अप्रैल तक स्थगित करने की अपील

सीएम योगी ने धर्माचार्यों एवं धर्मगुरुओं से कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए समाज में जागरूकता फैलाने व सभी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मांगलिक गतिविधियों और कार्यक्रमों को 02 अप्रैल तक स्थगित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वैवाहिक कार्यक्रमों में आमंत्रितों की संख्या, 10 तक सीमित रखने का प्रयास हो। प्रदेश स्थित हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों सहित राज्य की सीमा पर सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों को स्थगित करने तथा मॉल्स को बन्द करने के भी निर्देश हैं।

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों और कॉलेजों के प्रिंसिपल तथा प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि 2 अप्रैल तक शिक्षकगण एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ भी विद्यालय नहीं आएंगे। सीएम ने लखनऊ, नोएडा एवं कानपुर शहर को सेनीटाइज किए जाने एवं नगर विकास विभाग द्वारा शहरी इलाकों में नियमित फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में खाद्यान्न सहित रोजमर्रा के इस्तेमाल की सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी न होने पाए। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)