होम कोरोना का खौफ, इस सांसद ने की संसद सत्र स्थगित करने की मांग
कोरोना का खौफ, इस सांसद ने की संसद सत्र स्थगित करने की मांग
तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कोरोना को देखते हुए संसद का सत्र स्थगित किये जाने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को एक दूसरे से अलग थलग रहने की सलाह दी है लेकिन संसद चल रही है और हम सांसदों को साथ बैठना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि वह खुद दुष्यंत सिंह के साथ संसदीय समिति की बैठक में ढाई घंटा साथ रहे। दुष्यंत सिंह लखनऊ की एक पार्टी से होकर आये थे।
उन्होंने कहा कि दुष्यंत सिंह के साथ बैठने की घटना के बाद वह खुद अपने घर में अलग-थलग रह रहे हैं। संसद चलने से खतरा बढ़ गया है। इसलिए सत्र को स्थगित किया जाना चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।