होम हरिवंश, रामनाथ, विवेक, प्रेमचंद और अमरेन्द्रधारी राज्यसभा के लिए निर्वाचित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 18, 2020 07:45 PM

हरिवंश, रामनाथ, विवेक, प्रेमचंद और अमरेन्द्रधारी राज्यसभा के लिए निर्वाचित

हरिवंश, रामनाथ, विवेक, प्रेमचंद और अमरेन्द्रधारी राज्यसभा के लिए निर्वाचित

हरिवंश, रामनाथ, विवेक, प्रेमचंद और अमरेन्द्रधारी राज्यसभा के लिए निर्वाचित

बिहार से राज्यसभा के लिए आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तीन और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दो उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। विधानसभा के सचिव सह निर्वाचन अधिकारी बटेश्वरनाथ पांडे ने नाम वापसी की तय समय सीमा समाप्त होने के बाद राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के हरिवंश और रामनाथ ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विवेक ठाकुर तथा राजद के प्रेमचंद गुप्ता और अमरेन्द्रधारी सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए जीत का प्रमाण पत्र दे दिया।

भाजपा के ठाकुर और राजद के सिंह पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। वहीं, जदयू नेता और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। बिहार से पहले भी राज्यसभा के सदस्य और डॉ.मनमोहन सिंह सरकार में कंपनी मामलों के मंत्री रहे राजद के गुप्ता फिलहाल झारखंड से राज्यसभा के सदस्य है और उनका कार्यकाल भी 09 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

भाजपा के विवेक ठाकुर पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध चिकित्सक सी. पी. ठाकुर के पुत्र हैं जबकि राजद के अमरेन्द्रधारी ङ्क्षसह बड़े व्यवसायी और समाजसेवी हैं। गौरतलब है कि बिहार से राज्यसभा की नौ अप्रैल को खाली हो रही पांच सीटों से जदयू के हरिवंश, रामनाथ ठाकुर, कहकशां परवीन, भाजपा के आर. के. सिन्हा और डॉ. सीपी ठाकुर सदस्य हैं।

रिक्त हो रही इन सीटों के लिए ही चुनाव कराया गया। विधानसभा में सदस्यों की संख्या के आधार पर इस बार राजग से तीन और राजद से दो उम्मीदवार ही चुनाव जीत सकता था। इन सीटों के लिए कुल पांच उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था जिसके कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इस चुनाव में राजद को दो सीटों का फायदा हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)