होम पूर्व CJI गोगोई के राज्यसभा मनोनयन पर भड़के जस्टिस काटजू
पूर्व CJI गोगोई के राज्यसभा मनोनयन पर भड़के जस्टिस काटजू
राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने के बाद पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू हमला बोला है. जस्टिस काटजू ने ट्वीट किया, मैं 20 साल के लिए वकील और 20 साल तक जज रहा. मैंने कई अच्छे जजों और कई बुरे जजों को जाना, लेकिन मैं भारतीय न्यायपालिका में पूर्व सीजेआई गोगोई जितना गलत आदमी कभी नहीं आया.
उन्होंने कहा शायद ही कोई दोष होगा जो इस आदमी में नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्यन्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से सोमवार देर शाम जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया है. उल्लेखनीय है कि पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने पिछले साल सालों से चले आ रहे राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था.
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में रंजन गोगोई का कार्यकाल करीब साढ़े 13 महीने का रहा. इस दौरान उन्होंनें कुल 47 फैसले सुनाए, जिनमें से कुछ ऐतिहासिक फैसले भी शामिल हैं. जस्टिस रंजन गोगोई ने कई अहम मामलों की सुनवाई की और फैसले सुनाए. उन्हें अयोध्या मामले, चीफ जस्टिस के ऑफिस को आरटीआई के दायरे में लाने, राफेल डील, सबरीमाला मंदिर और सरकारी विज्ञापन में नेताओं की तस्वीर प्रकाशित करने पर पाबंदी जैसे मामलों पर फैसले देने के लिए हमेशा याद किया जाता है. बता दें कि जस्टिस रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट से 17 नवंबर 2019 को रिटायर हुए थे. उन्होंने 2010 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में स्थानांतरित होने से पहले 2001 में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में न्यायिक सेवा में अपना करियर शुरू किया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।