होम नवरात्र की शुरुआत से पहले माता वैष्णो के मंदिर में आम लोगों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
नवरात्र की शुरुआत से पहले माता वैष्णो के मंदिर में आम लोगों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
देशभर में कोरोना वायरस की दहशत को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है. जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया गया है.यह फैसला उस वक्त जारी किया गया है, जबकि 25 मार्च से देश भर के हजारों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने की तैयारी कर रहे हैं. सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवरात्र के समय वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए 3 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर परिसर में आते हैं. ऐसे में देशभर के यात्रियों के यहां आने की स्थितियों को देखते हुए एहतियात के तौर पर यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया गया है.इसके अलावा प्रदेश दूसरे राज्यों से आने वाली सारी बसों को भी बैन करने के आदेश जारी किए गए हैं. श्री माता वैष्णो देवी मंदिर श्राइन बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मंदिर तक के ट्रैक पर यात्रा करने वाले तमाम यात्रियों को थर्मल जांच के बाद बाण गंगा चेक पोस्ट से आगे भेजा जा रहा है. इसके अलावा एहतियात के तौर पर यात्रा मार्ग पर मौजूद श्राइन बोर्ड की सभी डिस्पेंसरी में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. रोक के आदेश के बाद अब नवरात्र में यहां आने वाले पर्यटकों को थोड़ी निराशा हो सकती है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।