होम कोरोना से बचाव पर पीएम के सुझाव के विपरीत है संसद का जारी रहना : कांग्रेस

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 18, 2020 07:37 PM

कोरोना से बचाव पर पीएम के सुझाव के विपरीत है संसद का जारी रहना : कांग्रेस

कोरोना से बचाव पर पीएम के सुझाव के विपरीत है संसद का जारी रहना : कांग्रेस

कोरोना से बचाव पर पीएम के सुझाव के विपरीत है संसद का जारी रहना : कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि संसद के मौजूदा सत्र का जारी रहना कोरोनो वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझावों एवं सरकार के परामर्श के विपरीत है. पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा मैं एक सकारात्मक सुझाव के रुप में कुछ कह रहा हूं. मैं निंदा या भर्त्सनात्मक रूप से नहीं कह रहा हूं, लेकिन मुझे यह बहुत विरोधाभासी लगता है. माननीय प्रधानमंत्री ने इतने व्यापक तौर पर हिदायतें दी हैं, जिनको अलग-अलग मंत्रालय परामर्श के रूप में जारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा सब स्कूल बंद हैं, सिनेमा हॉल बंद हैं, मॉल बंद हैं, भारत के भीतर और विदेश में यात्राएं बंद हैं.

सोशल डिस्टेंसिंग की हिदायत है, पार्टियों और सामाजिक मिलना जुलना न्यूनतम होना चाहिए. सिंघवी ने कहा कि संसद में मेरे पास अधिकृत आंकड़े नहीं हैं, लेकिन संसद में लगभग 2,000 लोग तो आते हैं. सिर्फ सांसदों की बातें नहीं कर रहा हूं, काम करने वाले कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी भी हैं. मैं यह मानता हूं कि हमें जितने दिन निर्धारित है, वर्ष में उतना काम करना चाहिए. लेकिन संसद में अच्छी बात यह है कि हम उन दिनों को कभी भी मेकअप कर सकते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)