होम यूपी सरकार के 3 साल: कुछ ऐसा रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Alert Star Digital Team Mar 17, 2020 08:19 PM

यूपी सरकार के 3 साल: कुछ ऐसा रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी सरकार के 3 साल: कुछ ऐसा रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी सरकार के 3 साल: कुछ ऐसा रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 18 मार्च को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है. वैसे तो योगी सरकार ने हर साल की तरह इस बार भी अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताने के लिए विस्तार से तैयारी की थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते ऐसा नहीं हो सका. बहरहाल, मुख्यमंत्री योगी अब अपनी सरकार की उपलब्धियों को मंत्रियों के साथ जनता के सामने बुधवार को रखेंगे. सरकार के सूत्रों के अनुसार अभी तक का जो खाका तैयार किया गया है, उसमें सरकार की पूरी कोशिश है कि हर क्षेत्र में किए गए काम जनता के सामने वह पेश कर सके.

भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में यूपी में हुए काम
- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में उत्तर प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 47 लाख नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया जा चुका है. - प्रधानमंत्री आवास योजना में कमजोर और गरीब लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में 3 करोड़ आवास और नगरीय क्षेत्रों में 30 लाख से अधिक आवास निर्मित/ स्वीकृत किए जा चुके हैं. - सौभाग्य योजना के तहत 1 करोड़ 24 लाख से ज्यादा घरों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देकर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है.
- उजाला योजना के तहत 2 करोड़ 60 लाख 80 हजार 668 एलईडी बल्बों का वितरण किया जा चुका है.
- नमामि गंगे के तहत 15 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, 19 परियोजनाएं निर्माणाधीन तथा 11 परियोजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं.- अमृत योजना से उत्तर प्रदेश के 60 हजार शहर अच्छादित किए जा चुके हैं.

कानून व्यवस्था
लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमीश्नर व्यवस्था लागू की गई है.
2016 (सपा कार्यकाल) से 2019 की तुलनात्मक रिपोर्ट
- वर्ष 2016 में जहां डकैती के 263 मामले दर्ज हुए थे. वहीं वर्ष 2019 में 106 मामले दर्ज हुए. वर्ष 2016 से वर्ष 2019 के सापेक्ष कुल 59.70 प्रतिशत की कमी आई है.
-वर्ष 2016 में जहां लूट के 4418 मामले दर्ज हुए. वहीं वर्ष 2019 में 2179 मामले दर्ज हुए. वर्ष 2016 से वर्ष 2019 के सापेक्ष कुल 47.09 प्रतिशत की कमी आई है.
- वर्ष 2016 में जहां हत्या के 4679 मामले दर्ज हुए. वहीं वर्ष 2019 में 3663 मामले दर्ज हुए. वर्ष 2016 से वर्ष 2019 के सापेक्ष कुल 21.71 प्रतिशत की कमी आई है.
- वर्ष 2016 में जहां बलवा के 7707 मामले दर्ज हुए. वहीं वर्ष 2019 में 5611 मामले दर्ज हुए. वर्ष 2016 से वर्ष 2019 के सापेक्ष कुल 27.20 प्रतिशत की कमी आई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)