होम यूपी: कोरोना वायरस पीड़ित बताकर बस से उतारा, सड़क किनारे तड़पता रहा, हुई मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 16, 2020 08:11 PM

यूपी: कोरोना वायरस पीड़ित बताकर बस से उतारा, सड़क किनारे तड़पता रहा, हुई मौत

यूपी: कोरोना वायरस पीड़ित बताकर बस से उतारा, सड़क किनारे तड़पता रहा, हुई मौत

यूपी: कोरोना वायरस पीड़ित बताकर बस से उतारा, सड़क किनारे तड़पता रहा, हुई मौत

कोरोना वायरस की दहशत ने सोमवार को पेट और सिर दर्द से पीड़ित एक बस यात्री की जान ले ली। श्रावस्ती का श्रीनगर निवासी युवक बस में दर्द से कराह रहा था तो उसे ड्राइवर, कंडक्टर ने कोरोना वायरस पीड़ित समझकर उतार दिया। युवक वहीं दर्द से तड़पता रहा लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। युवक के बताए नंबर पर किसी ने उसकी पत्नी को फोन किया। पत्नी ने आकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच अस्पताल ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई।

श्रावस्ती के मल्हीपुर क्षेत्र के श्रीनगर गांव का निवासी बच्छराज चार महीने पहले मजदूरी करने दिल्ली गया हुआ था। वह दिल्ली से अपने गांव निजी बस में बैठकर लौट रहा था। रास्ते में उसके पेट और सिर में दर्द होने लगा। जानकारी के मुताबिक, उसकी हालत बिगड़ने लगी तो बस के चालक और परिचालक ने उसे कोरोना वायरस के डर से मल्हीपुर के बैरियर चौराहे पर उतार दिया।

किसी ने बच्छराज की नहीं की मदद

बच्छराज सड़क किनारे तड़प रहा था लेकिन कोई उसकी मदद करने उसके पास नहीं आया। इसके बाद बच्छराज के बताए नंबर पर किसी ने उसकी पत्नी को फोन किया। सीएचसी में आशा कार्यकर्ता पत्नी शकुंतला मौके पर पहुंची और पति को लेकर अस्पताल गई। वहां जांच में पता चला कि बच्छराज की आंत फटी हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)