होम कांग्रेस सरकार अल्पमत में है, वह अपना बहुमत खो चुकी है: शिवराज

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 16, 2020 07:56 PM

कांग्रेस सरकार अल्पमत में है, वह अपना बहुमत खो चुकी है: शिवराज

कांग्रेस सरकार अल्पमत में है, वह अपना बहुमत खो चुकी है: शिवराज

कांग्रेस सरकार अल्पमत में है, वह अपना बहुमत खो चुकी है: शिवराज

मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी घटनाक्रमों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाते हुए आज कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार अल्पमत में है, वह अपना बहुमत खो चुकी है, एेसे में उसे एक पल के लिए भी सरकार पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस सरकार पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अल्पमत में है, वह अपना बहुमत खो चुकी है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस को सरकार में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने सरकार को आदेश दिया था कि वो आज ही उनके अभिभाषण के बाद 'फ्लोर टेस्ट' कराए, लेकिन सरकार इससे बच रही हैं। उन्होंने कहा कि बहुमत होता तो सरकार को कोई दिक्कत नहीं होती।

उन्होंने कहा कि सदन की जो 'एफेक्टिव' संख्या है, उसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के पास केवल 92 विधायक बचे हैं। यह बिलकुल स्पष्ट है कि बहुमत अब भाजपा के पास है। उन्होंने कहा कि अल्पमत की सरकार अब कोई निर्णय नहीं ले सकती। आज राज्यपाल ने हमें आश्वस्त किया है कि हमारे साथ ही सभी विधायकों के और प्रदेश की जनता के संवैधानिक अधिकारों की वे रक्षा करेंगे।

श्री चौहान ने कहा कि इसे लेकर हम देश की सर्वोच्च अदालत भी पहुंचे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)