होम ईरान से 53 यात्रियों को लेकर भारत पहुंचा विशेष विमान, आर्मी के वेलनेस सेंटर भेजा गया
ईरान से 53 यात्रियों को लेकर भारत पहुंचा विशेष विमान, आर्मी के वेलनेस सेंटर भेजा गया
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए ईरान से 53 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान सोमवार अलसुबह जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से सभी को मिलिट्री स्टेशन स्थित वेलनेस सेंटर ले जाया गया। इससे पहले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई और उनके सामान पर स्प्रे किया गया।
रविवार को भी ईरान से ही एयर इंडिया के दो विमानों के जरिए 236 भारतीयों को जैसलमेर लाया गया था। उन्हें भी ऐहतियात के तौर पर सेना के वेलनेस सेंटर में रखा गया है। इस तरह से अब तक 289 भारतीयों को ईरान से जैसलमेर पहुंचाया गया है। जैसलमेर एयरपोर्ट के निदेशक बीएस मीना ने बताया कि सभी यात्रियों को बसों के जरिए मिलिट्री स्टेशन भेजा गया।
पो फटने से पहले लेंडिंग
इससे पहले सोमवार को एयर इंडिया के विमान ने पो फटने से पहले जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर लेंडिंग की। जानकारी के अनुसार उसमें से आने वाले लोगों में 52 भारतीय छात्र और एक शिक्षक शामिल हैं। विमान ने ईरान के तेहरान से उड़ान भरी और दिल्ली होते हुए इन सभी को जैसलमेर पहुंचाया। उनके यहां आने के संबंध में आवश्यक तैयारियों में एयरपोर्ट तथा नागरिक तथा चिकित्सा प्रशासन के अधिकारी व कार्मिक मध्यरात्रि बाद 2 बजे के बाद से जुटे थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।