होम दिल्ली : 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा हो़ने पर पाबंदी लगी, शाहीन बाग पर भी नियम लागू होगा

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 16, 2020 07:58 PM

दिल्ली : 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा हो़ने पर पाबंदी लगी, शाहीन बाग पर भी नियम लागू होगा

दिल्ली : 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा हो़ने पर पाबंदी लगी, शाहीन बाग पर भी नियम लागू होगा

दिल्ली : 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा हो़ने पर पाबंदी लगी, शाहीन बाग पर भी नियम लागू होगा

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए दिल्ली में 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा हो़ने पर पाबंदी लगा दी है. सोमवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा, 'कहीं भी किसी भी हालत में 50 लोगों से ज्यादा लोगों को एक साथ इकट्ठा होने की इजाजत नहीं दी जाएगी.'

जब मुख्यमंत्री केजरीवाल से सवाल पूछा गया कि क्या शाहीन बाग के लोगों से भी आप हटने की अपील कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि ये आदेश सभी के ऊपर यह लागू है फिर चाहे वह विरोध प्रदर्शन करने वाले हों या कोई और. इसके बाद जब उनसे दोबारा पूछा गया कि 50 से ज्यादा लोग अगर प्रदर्शन करते हैं तो क्या उनके ऊपर कोई कार्रवाई भी होगी? इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'एपिडेमिक एक्ट के अंदर डीएम और एसडीएम के पास शक्ति है. जो भी कार्रवाई करने की जरूरत है ये लोग करेंगे.'

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने पर घर पर 'जनता संवाद' कार्यक्रम भी बंद कर दिया है. सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से 11 बजे तक यह जनता संवाद चलता है. इस कार्यक्रम में केजरीवाल आम जनता की समस्याओं का समाधान करते हैं.

केजरीवाल ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने टास्क फोर्स की बैठक की. इस बैठक में दिल्ली के सारे जिम, नाइट क्लब और स्पा को भी 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से 31 मार्च तक होने वाले शादी समारोहों को टालने की भी अपील की. दिल्ली के मुख्यमंत्री के मुताबिक कोरोना से निपटने के लिए पूरी दिल्ली में हाथ धोने के लिए डिस्पेंसिंग मशीनें लगाई जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)