होम शिवराज के साथ नहीं गए राजभवन, बीजेपी MLA ने कमलनाथ से की मीटिंग
शिवराज के साथ नहीं गए राजभवन, बीजेपी MLA ने कमलनाथ से की मीटिंग
मध्य प्रदेश के सियासी संकट के बीच सोमवार को जहां एक तरफ बीजेपी के 106 विधायकों की राजभवन जाकर राज्यपाल के सामने परेड कराई गई, वहीं पार्टी के एक विधायक ऐसे थे जो राजभवन तो नहीं गए, लेकिन सीएम कमलनाथ से जरूर मुलाकात की.
मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी सोमवार को भोपाल में थे. विधानसभा सत्र 26 मार्च तक स्थगित होने के बाद विधायक नारायण त्रिपाठी बाहर तो निकले, लेकिन पार्टी विधायकों के साथ राजभवन नहीं गए. वो यहां से निकलकर सीएम हाउस पहुंचे और कमलनाथ से मुलाकात की. ये मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली. इसके बाद नारायण त्रिपाठी ने पत्रकारों से भी बातचीत की.
पत्रकारों ने जब नारायण त्रिपाठी से पूछा कि वो सीएम हाउस क्यों आए थे तो उन्होंने कहा कि 'मैंने सीएम से मुलाकात की, उनसे बात की और बाहर चला आया. सीएम से मुलाकात होगी तो किस संबंध में होगी. मैं तो सबसे मिलता हूं. आज मैं शिवराज सिंह चौहान से भी मिलूंगा.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।