होम नाजायज संबंधों में एक मर्डर और दो आत्महत्या
नाजायज संबंधों में एक मर्डर और दो आत्महत्या
प्रेमिका की मोहब्बत ने एक शादीशुदा शख्स के दिल में ऐसी जगह बनाई थी कि उसने पत्नी की हत्या की, उसकी लाश से गहने उतारे और प्रेमिका के पते पर पोस्ट कर दिया। जी, अवैध संबंधों के कारण हुई हत्या, आत्महत्या और बाद में एक और आत्महत्या के सनसनीखेज मामले की जांच कर रही पुलिस के हाथ सोने के आभूषण लगे हैं और सारे राज खुल गए हैं।
एक गृहिणी की आत्महत्या मामले की जांच कर रही राजराजेश्वरीनगर पुलिस ने खुलासा किया है कि उसके प्रेमी ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसके नाम पर गहनों का पैकेट भेजा था। चिकमंगलूरु जिले के कडूर में दंत चिकित्सक डॉ. रेवंत ने १७ फरवरी को पत्नी की हत्या की। शाम को लगभग ४.३० बजे उसने पत्नी को इंजेक्शन दिया और बाद में उसका गला रेत दिया।
इसके बाद डॉ. रेवंत ने पत्नी के शरीर से गहने उतारे और उसने अपनी प्रेमिका के पते पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने प्रेमिका हर्षिता के घर से सोने के गहने बरामद कर लिए हैं। हर्षिता विवाहित थी और तुमकुरू की रहनेवाली थी।
हत्या करने के बाद डॉ. रेवंत ने प्रेमिका को सारी बात बताई। जब पुलिस की जांच में उसके फंसने की नौबत आ गई तो उसने रेल की पटरियों के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उधर हर्षिता ने भी अपने घर पर फांसी लगा ली थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।