होम मेट्रीमोनी वेबसाइट से हुई जान-पहचान, चॉकलेट खिलाके कर गया कांड
मेट्रीमोनी वेबसाइट से हुई जान-पहचान, चॉकलेट खिलाके कर गया कांड
मेट्रीमोनी वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन कराकर कर्नाटक के युवक से परिचय बढ़ाना रायपुर की युवती को महंगा पड़ गया। आरोपी ने शादी का प्रपोजल देकर युवती को मिलने के लिए तेलीबांधा स्थित होटल में बुलाया और फिर बेहोश करके दुष्कर्म किया। युवती ने होश आने पर पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती नहीं मानी तो आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया और फिर दो साल बाद मुकर गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने कर्नाटक से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पुलिस अधिकारियों द्वारा कमलेश कुमार पटेल बताया जा रहा है।
तेलीबांधा थाना प्रभारी मोहसीन खान ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पीडि़ता ने शिकायत जुलाई 2019 में की थी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से मई 2018 में परिचय हुआ था। आरोपी 25 मई 2018 को मिलने रायपुर आया और तेलीबांधा स्थित निजी होटल में मुलाकात की। पहली मुलाकात में आरोपी ने अच्छा व्यवहार किया और 26 मई को बनारस जाने की बात कही। युवती आरोपी से मिलने के लिए २६ मई को होटल पहुंची तो आरोपी ने चॉकलेट खाने के लिए दिया।
युवती बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसका दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। होश आने पर युवती ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने पहले वीडियो वायरल करने का दबाव बनाया। युवती नहीं मानी तो शादी करने का वादा करते हुए आरोपी दो साल तक मिलता रहा और फिर बातचीत करना बंद कर दी। युवती ने आरोपी के बारे में पता किया तो पता चला कि आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली है और कर्नाटक शिफ्ट हो गया है।
युवती ने जुलाई 2019 में आरोपी की शिकायत तेलीबांधा पुलिस ने 8 माह बाद आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया और रायपुर लेकर पहुंची। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया और न्यायाधीश के निर्देश पर जेल दाखिल करवा दिया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।