होम गर्भवती निकली नईनवेली दुल्हन, फिर सुनाई हैरान करने वाली कहानी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 15, 2020 08:13 PM

गर्भवती निकली नईनवेली दुल्हन, फिर सुनाई हैरान करने वाली कहानी

गर्भवती निकली नईनवेली दुल्हन, फिर सुनाई हैरान करने वाली कहानी

गर्भवती निकली नईनवेली दुल्हन, फिर सुनाई हैरान करने वाली कहानी

पुलिस के सामने गुरुवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर पुलिस के भी सिर चकरा गए। दरअसल, यहां एक शख्स एसएसपी संतोष कुमार सिंह के ऑफिस पहुंचकर अपनी पत्नी की शिकायत की। उस शख्स ने बताया कि सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से उसके परिजनों ने शादी करा दी। युवती के ससुराल आने के बाद पता चलता है कि युवती दो माह की गर्भवती है। इसके बाद पति ने पत्नी से इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उसका एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसका यह बच्चा भी उसी प्रेमी का है। इसके साथ ही युवती ने कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। इसी से परेशान होकर युवक मामला एसएसपी दरबार पहुंचा और मामले को सुलझाने की अपील की। इसके बाद महिला भी थाने आ गई।

गौरतलब है कि एक युवक की शादी 15 फरवरी को नईमंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन के पेट में दर्द हुआ, जिसकी जांच कराने के लिए पति जिला अस्पताल ले गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती है। यह सुनकर पति के होश उड़ गए। इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी से पूरी कहानी पता की। इस दौरान पत्नी ने बताया कि उसका अलीगढ़ का रहने वाला एक प्रेमी है, जो सिकंदराबाद में अपनी बहन के घर रहता है। इसके बाद मामले के लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे पति ने बताया कि एसएसपी को बताया कि यदि उसे उसके घर भेज दिया तो उसके परिजन उसकी हत्या कर सकते हैं।

इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को भी बुलाने का प्रयास किया, लेकिन प्रेमी एसएसपी ऑफिस नहीं पहुंचा। बाद में एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह को बुलाया और युवती को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। इसके साथ ही आदेश दिया कि युवती के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए। तब तक उसे जिला अस्पताल के ज्योति केंद्र में रखा जाए। पुलिस ने युवती की सुरक्षा में महिला कॉन्स्टेबल भी ज्योति केंद्र में तैनात कर दिए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)