होम कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान बिहार, झारखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और आंधी चलने के आसार हैं। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में आंधी और तूफान आने का अनुमान है। रात का तापमान ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे रहा।
हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों तथा राजस्थान, कोंकण और गोवा के शेष हिस्सों में रात का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे रहा। पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से बहुत नीचे रहा। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, बिहार, असम, मेघालय के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा असम, मेघालय और ओडिशा के शेष हिस्सों में भी रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा।
पश्चिमी मध्य प्रदेश के रायसेन में सबसे कम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहा जबकि असम और मेघालय के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। झारखंड, जम्मू कश्मीर , कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।