होम उत्तराखंड- इटली की महिला में कोरोना के लक्षण, एम्स में भर्ती

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 15, 2020 08:00 PM

उत्तराखंड- इटली की महिला में कोरोना के लक्षण, एम्स में भर्ती

उत्तराखंड- इटली की महिला में कोरोना के लक्षण, एम्स में भर्ती

उत्तराखंड- इटली की महिला में कोरोना के लक्षण, एम्स में भर्ती

उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। एक विदेशी महिला में कोराना के मिलते-जुलते लक्षण पाये जाने के बाद उसे यहां एम्स में भर्ती कराया गया है।

संदिग्ध महिला इटली की पर्यटक है। महिला ने बताया कि वह होली के बाद से बुखार से पीड़ित है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास कोरोना वायरस की संदिग्ध विदेशी महिला को देख लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को तुरंत एम्स में भर्ती कराया। महिला को अभी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मामला संदिग्ध है, इसलिए महिला के रक्त नमूने को पुणे जांच के लिए भेजे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, महिला 29 फरवरी को ऋषिकेश घूमने आई थी।

उस दौरान उसने लक्ष्मण झूला के पास होटल में कमरा लिया था। वहां बारिश में भीगने के कारण उन्हें खांसी और जुकाम की शिकायत हो गई। इसके चलते जब डॉक्टरों को दिखाया तो कुछ कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिले। इसके बाद विभागीय टीम ने महिला को एम्स में भर्ती कराया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)