होम साध्वी प्राची का विवादित बयान, यदि दंगा चाहते हैं तो पोस्टर उतरवा दें

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 14, 2020 07:53 PM

साध्वी प्राची का विवादित बयान, यदि दंगा चाहते हैं तो पोस्टर उतरवा दें

साध्वी प्राची का विवादित बयान, यदि दंगा चाहते हैं तो पोस्टर उतरवा दें

साध्वी प्राची का विवादित बयान, यदि दंगा चाहते हैं तो पोस्टर उतरवा दें

विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने हाईकोर्ट के फैसले को लेकर विवादित बयान दिया है और दंगाइयों के पोस्टर हटाने के आदेश पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि यदि दंगा चाहते हैं तो पोस्टर उतरवा दें। साध्वी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार का बहुत सराहनीय कदम है, सरकार को किसी भी कीमत पर दंगाइयों के पोस्टर नहीं उतारने चाहिए। उत्तर प्रदेश के सभी बुद्धिजीवी लोगों से भी वह यही निवेदन करती हैं कि यह सवाल करें कि उत्तर प्रदेश में शांति चाहिए या दंगा। यदि दंगा चाहिए तो पोस्टर उतरवा दीजिए और यदि शांति चाहिए तो जो सरकार कर रही है, ठीक कर रही है।

हरिद्वार जाते समय नई मंडी थाना क्षेत्र के पचेंडा रोड निजी कार्य से यहां रुकीं साध्वी प्राची ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कुछ दंगाई और जिहादी लोग हिंदुस्तान को जलाना चाहते हैं। ताहिर हुसैन इसका ताजा सबूत है।

उन्होंने कहा जो दंगाइयों के पेास्टर उतरवाना चाह रहे हैं, वे दंगाइयों के साथ हैं। यूपी की तर्ज पर दिल्ली में भी दंगाइयों से वसूली की जानी चाहिए। तभी उनके हौसले पस्त हो सकते हैं। दिल्ली में बवाल करके दंगाइयों ने हिंदुस्तान की छवि को खराब करने का षड्यंत्र किया था। दिल्ली में आईबी के जवान की निर्मम हत्या की गई है।

गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा के आरोपियों के पोस्टर के हटाने के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 मार्च को दिए हाईकोर्ट के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। इस मामले में अगले हते नई बेंच सुनवाई करेगी

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)