होम प्रियंका चतुर्वेदी को संसद पहुंचा रहे उद्धव, इस फैसले से पार्टी के दिग्गज नेता सन्न
प्रियंका चतुर्वेदी को संसद पहुंचा रहे उद्धव, इस फैसले से पार्टी के दिग्गज नेता सन्न
शिवसेना नेता व औरंगाबाद से पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे बेहद नाराज हैं. नाराजगी की वजह राज्यसभा चुनाव में शिवसेना द्वारा महाराष्ट्र से प्रियंका चतुर्वेदी को उम्मीदवार बनाया जाना है. प्रियंका चतुर्वेदी की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद, खैरे ने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे की शिवसेना को शायद उनके जैसे पुराने नेताओं की जरूरत नहीं है.
शिवसेना नेतृत्व पर तंज कसते हुए चंद्रकांत खैरे ने यह भी कहा कि प्रियंका चतुर्वेदी अच्छी अंग्रेजी और हिंदी बोलती हैं, वह संसद में कहीं अधिक प्रभावी तरीके से मुद्दों को रख सकेंगी. खैरे ने कहा कि वह दो दशक तक सांसद रहे हैं. राज्यसभा के लिए मेरी उम्मीदवारी मराठवाड़ा क्षेत्र की मांग थी और यदि मुझे उम्मीदवार बनाया जाता तो पार्टी को इस क्षेत्र में कहीं अधिक मजबूती मिलती.
चंद्रकांत खैरे ने कहा, मेरी पार्टी आलाकमान से बात हुई थी और साथी नेताओं ने भी नेतृत्व से कहा था कि राज्यसभा उम्मीदवार मुझे बनाया जाना चाहिए. लेकिन आदित्य ठाकरे ने चतुर्वेदी के नामांकन पर जोर दिया. उन्होंने कहा, मैं शुरूआत से शिवसैनिक रहा हूं और पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे तथा पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ काम किया है. मैं अपनी अंतिम सांस तक पार्टी के लिए काम करता रहूंगा.
गौरतलब है कि प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस छोड़ कर अप्रैल 2019 में शिवसेना में शामिल हुई थी. उस वक्त शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि शिवसेना कार्यकर्ता को प्रियंका चतुर्वेदी के रूप में एक अच्छी बहन मिल गई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।