होम क्यों बोले शशि थरूर- भगवा होने के लिए अगवा होना जरूरी है क्या ?
क्यों बोले शशि थरूर- भगवा होने के लिए अगवा होना जरूरी है क्या ?
मध्य प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को तीन पन्नों की चिट्ठी सौंपी, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए।
कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी कानूनी और अनैतिक तरीके से मध्य प्रदेश सरकार को गिराने की साज़िश रच रही है। उन्होंने चिट्ठी के ज़रिए राज्यपाल को बताया कि बीजेपी विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। इसके लिए उसने कांग्रेस के 19 विधायकों को बंदी बनाया हुआ है।
कमलनाथ ने राज्यपाल से विधायकों को रिहा कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा, 'महामहिम, हमारा आग्रह है कि राज्य के संवैधानिक मुखिया होने के नाते आप अपने अधिकार और केंद्रीय गृह मंत्री की मदद से बेंगलुरू में बंधक बनाए गए सभी विधायकों को छुड़वाएं'।
उन्होंने राज्यपाल से कहा कि वो फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं, लेकिन उससे पहले बंधक बनाए गए विधायकों को छुड़ाना होगा। विधानसभा के सत्र में सभी विधायकों की मौजूदगी ज़रूरी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।