होम मुंबई सेंट्रल की बदलेगी पहचान, उद्धव सरकार देगी ये नया नाम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 14, 2020 07:28 PM

मुंबई सेंट्रल की बदलेगी पहचान, उद्धव सरकार देगी ये नया नाम

मुंबई सेंट्रल की बदलेगी पहचान, उद्धव सरकार देगी ये नया नाम

मुंबई सेंट्रल की बदलेगी पहचान, उद्धव सरकार देगी ये नया नाम

मुंबई सेंट्रल स्टेशन का नाम बदलकर नाना शंकर सेठ टर्मिनस करने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है. महाराष्ट्र विधानसभा ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से स्टेशन का नाम बदलने के प्रस्ताव को पास कर दिया.जगन्नाथ शंकरसेठ एक उद्योगपति और शिक्षाविद् थे. वह भारत की पहली रेलवे कंपनी के पहले निदेशकों में से एक थे.

महाराष्ट्र की सत्ता में काबिज शिवसेना लंबे समय से मुंबई सेंट्रल का नाम बदलकर शंकरसेठ के नाम पर करने की मांग कर रही थी. शुक्रवार को प्रस्ताव विधानसभा में पारित हो गया.

बता दें कि शिवसेना लंबे समय से मुंबई समेत अन्य लोकल रेलवे स्टेशन के नामों का बदलने की मांग कर रही थी. उसका तर्क है कि ये नाम ब्रिटिश काल के हैं और इनको स्थानीय नाम देने की जरूरत है.

इसको लेकर साल 2017 में शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात भी की थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)