होम सिंधिया ने राजनीति को गंदा किया, उनके जाने से कांग्रेस साफ हुई : मंत्री

Alert Star Digital Team Mar 14, 2020 04:08 PM

सिंधिया ने राजनीति को गंदा किया, उनके जाने से कांग्रेस साफ हुई : मंत्री

सिंधिया ने राजनीति को गंदा किया, उनके जाने से कांग्रेस साफ हुई : मंत्री

सिंधिया ने राजनीति को गंदा किया, उनके जाने से कांग्रेस साफ हुई : मंत्री

मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोला है। उनका कहना है कि सिंधिया ने राजनीति को गंदा कर रखा था और उनके जाने से कांग्रेस की सफाई हो गई है। राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. सिंह की गिनती सिंधिया विरोधी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थक के तौर पर होती है।

सिंह ने यहां शनिवार को संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए सिंधिया पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, "सिंधिया ने राजनीति को गंदा कर रखा था, वे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कांग्रेस को अपना गुलाम समझते थे। जो विधायक बेंगलुरू गए, वे भी सिंधिया के गुलाम हैं। सिंधिया के छोड़ने से चंबल-ग्वालियर क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत होगी और कांग्रेस में सफाई हो गई है।"

उन्होंने कहा, "सिंधिया के खानदान का इतिहास रहा है। आजादी की लड़ाई में उन्होंने क्या किया, यह सभी के सामने है। उनके समर्थक विधायकों का हाल चंबल के डकैतों जैसा हो गया है, जो जंगलों में भागते फिरते थे, अब यह विधायक यहां-वहां भाग रहे हैं।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)