होम संसद के बजट सत्र पर कोरोना वायरस का असर, आगंतुकों पर लगी रोक,

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 14, 2020 04:15 PM

संसद के बजट सत्र पर कोरोना वायरस का असर, आगंतुकों पर लगी रोक,

संसद के बजट सत्र पर कोरोना वायरस का असर, आगंतुकों पर लगी रोक,

संसद के बजट सत्र पर कोरोना वायरस का असर, आगंतुकों पर लगी रोक,

संसद में कोरोनावायरस का असर दिखने लगा है। संसद में तर्क तैयार हो रहा है कि संसद सार्वजनिक सभा का एक केंद्र हैं और भारत सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए सामूहिक सभा से बचने की सलाह दी है। लोकसभा में इसी तर्क के आधार पर दर्शकों के समूहों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं राज्य सभा में अन्य आगंतुकों के आगमन को सख्ती से सीमित करने की हिदायत जारी की गई है। इसी बीच यह चर्चा भी है कि संसद की बैठक निर्धारित समय से पहले ही स्थगित कर दी जाए।

नोवल कोरोना वायरस (सीओवीआईडी-19 ) के प्रसार को रोकने के मकसद से पहले ही संसद में दर्शकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। लोकसभा ने 9 मार्च को ही सदन में दर्शकों के सामूहिक रूप से प्रवेश पर रोक लगाते हुए इस संबंध में एक बुलटिन भी जारी की है।

9 मार्च 2020 को जारी लोकसभा की बुलेटिन संख्या 1235 में बताया गया है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी नोवल कोरोना वायरस (सीओवीआईडी-19 ) बीमारी के प्रसार को कम करने के लिए सामूहिक सभा से बचने की विशिष्ट सलाह को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों सहित बड़े समूहों के लिए दर्शक दीर्घा पास को बंद करने का निर्णय लिया गया है। तदनुसार सदस्यों से अनुरोध है कि वे बड़े समूहों के लिए दर्शेक दीर्धा पास जारी करने की सिफारिश नहीं करें। संसद सदस्यों से इसमें सहयोग करने की अपील की गई है।

सदन में प्रवेश के लिए निर्देश जारी करने वाले एक अधिकारी के अनुसार समूह में आने वाले दर्शकों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि बुलेटिन में दर्शकों के आने पर पूरी तरह से पाबंदी नहीं लगाई गई है। लेकिन अकेले आने वाले दर्शकों के लिए भी स्थिति सामान्य नहीं है। अधिकारी के अनुसार सदन के सदस्यों से अपील की गई है कि वे केवल अपने परिवार या बेहद करीबी लोगों के लिए ही दर्शक दीर्घा में प्रवेश के लिए सिफारिश करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)