होम नजरबंद उमर से मिले फारूख अब्दुल्ला, भर आई दोनों की आंखें

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 14, 2020 04:20 PM

नजरबंद उमर से मिले फारूख अब्दुल्ला, भर आई दोनों की आंखें

नजरबंद उमर से मिले फारूख अब्दुल्ला, भर आई दोनों की आंखें

नजरबंद उमर से मिले फारूख अब्दुल्ला, भर आई दोनों की आंखें

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांन्फ्रेस के मुखिया फारूख अब्दुल्ला ने पीएसए के तहत हिरासत में बेटे उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही उमर अब्दुल्ला नजरबंद है। फारूख अब्दुल्ला अपने आवास से नजदीक में ही हरि निवास पहुंचे जहां उनके बेटे तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पीएसए के तहत पांच फरवरी से नजरबंद करके रखा गया है। मिलते ही दोनों एक-दीसरे के गले लगे और काफी भावुक हो उठे। फारूख (82) ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से सात महीने बाद अपने बेटे से मुलाकात का अनुरोध किया था, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों की मुलाकात करीब एक घंटे चली।रतलब है कि केन्द्र सरकार ने पिछले साल पांच अगस्त को तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य से विशेष दर्जा वापस ले लिया था, जिसके बाद फारूख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और एक और मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद 15 सितंबर को फारूक के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया, जबकि उनके बेटे उमर की एहतियातन हिरासत 5 फरवरी को खत्म हो रही थी, लेकिन उससे कुछ ही घंटे पहले इसे छह महीने के लिये बढ़ा दिया गया था। आजाद होने के बाद अब्दुल्ला ने अपने आवास के लॉन में संवाददाताओं से कहा था कि आज मैं आजाद हूं, लेकिन यह आजादी पूर्ण नहीं है। यह तभी पूरी होगी जब उमर, महबूबा मुफ्ती तथा जेलों में बंद अन्य नेताओं को रिहा किया जाएगा। इसके पहले अब्दुल्ला यहां हजरतबल में डल झील के किनारे बनी अपने पिता शेख अब्दुल्ला की कब्र पर गए। इस दौरान उन्होंने काला कुर्ता पहना हुआ था और पारंपरिक काराकुली टोपी पहनी थी। इसके अलावा आंखों पर काला चश्मा था। पिता की कब्रगाह पर वह थोड़ी देर ठहरे। इस दौरान उनकी पत्नी मौली अब्दुल्ला, बेटी सफिया और पौत्र अदीम सहित परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)