होम आईपीएल हो सकता है छोटा, संशय बरकरार, बैठक में ये हुआ फैसला

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 14, 2020 04:11 PM

आईपीएल हो सकता है छोटा, संशय बरकरार, बैठक में ये हुआ फैसला

आईपीएल हो सकता है छोटा, संशय बरकरार, बैठक में ये हुआ फैसला

आईपीएल हो सकता है छोटा, संशय बरकरार, बैठक में ये हुआ फैसला

कोरोनावायरस की वजह से आईपीएल के 13वें सीजन को 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है. जिसके बाद बीसीसीआई और आईपीएल (IPL 2020) टीम मालिकों के बीच बैठक की गई. जिसमें आईपीएल के 13वें सीजन को छोटा करने पर चर्चा हुई. बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के दौरान 6-7 विकल्पों पर चर्चा हुई जिसमें छोटे टूर्नामेंट का विकल्प भी शामिल था. सूत्रों के हवाले से ये भी खबर सामने आई है कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में टूर्नामेंट को विदेश में आयोजित करने पर चर्चा नहीं हुई.

मुंबई में हुई बैठक में 2 से 3 राज्यों में ही आईपीएल मैच आयोजित करने पर चर्चा हुई ताकि खिलाड़ियों को ज्यादा यात्रा ना करने पड़े. आईपीएल मैचों में कटौती पर चर्चा हुई. जरूरत पड़ी तो विदेशी खिलाड़ियों को हटाया जा सकता है. खाली स्टेडियम में आईपीएल मैच खेले जाएं.

बैठक के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सभी टीमों और बोर्ड को फैंस और खिलाड़ियों की चिंता है. बैठक में कोरोना वायरस और उसके टूर्नामेंट पर पड़ने वाले असर पर चर्चा हुई.

प्रेस रिलीज में लिखा है, "बीसीसीआई ने शनिवार को आईपीएल फ्रेंचाइजियों के मालिकों से मुंबई के बोर्ड हेडक्वाटर में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आईपीएल के आगमी सीजन पर कोरोना वायरस के प्रभाव पर बात की."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)