होम आम लोगों के लिए और आसानी से उपलब्ध होंगे कन्फर्म रेल टिकट, रेलवे उठाने जा रहा बड़ा कदम
आम लोगों के लिए और आसानी से उपलब्ध होंगे कन्फर्म रेल टिकट, रेलवे उठाने जा रहा बड़ा कदम
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि टिकट बुक करने के लिए वेंडर और एजेंट की व्यवस्था को खत्म करने की जरूरत है ताकि टिकटिंग प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा सके। शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में रेलमंत्री ने ये कहा है। उन्होंने बताया है कि हाल ही में तत्काल टिकट बुक करने में फर्जीवाड़े को खत्म करने के लिए रेलवे ने कई कदम भी उठाए हैं।
यात्रियों की मिलेगी सुविधा
आम यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल जल्द ही रेल टिकट बुक करने वाले एजेंटों पर रोक लगा सकती है। पीयूष गोयल ने कहा है कि अब सबके हाथ में मोबाइल है जिससे लोग टिकट बुक कर सकते हैं। ऐसे में किसी और की जरूरत नहीं है। सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से लोग बल्क टिकट निकालते थे और ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है। लोगों के पास मोबाइल है और वे खुद टिकट निकाल सकते हैं। किसी को मदद चाहिए तो वह मंत्रालय के टिकट केंद्रों पर जाकर टिकट निकलवा सकते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।