होम MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस-BJP के बीच दिलचस्प लड़ाई, तीन सीटों पर छह उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2020 07:56 PM

MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस-BJP के बीच दिलचस्प लड़ाई, तीन सीटों पर छह उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस-BJP के बीच दिलचस्प लड़ाई, तीन सीटों पर छह उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस-BJP के बीच दिलचस्प लड़ाई, तीन सीटों पर छह उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

 मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तारीख तक पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा)एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) सहित कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया किया। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।’’ उन्होंने कहा कि उनमें तीन उम्मीदवारों ने भाजपा के टिकट पर और दो उम्मीदवारों ने कांग्रेस की टिकट पर पर्चा भरा है, जबकि एक उम्मीदवार ने निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। सिंह ने बताया कि दिग्विजय सिंह एवं फूल सिंह बरैया कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री रंजना बघेल, प्रोफेसर सुमेर सिंह सोलंकी भाजपा के उम्मीदवार हैं। राम दास दहीवाले ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा है। उन्होंने कहा कि सिंधिया, बघेल, सोलंकी एवं बरैया ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। सिंह ने बताया कि सिंधिया ने चार सेट दिये हैं।दिग्विजय सिंह ने गुरूवार को पर्चा भरा और उनके भी चार सेट भरे गये हैं।सिंधिया प्रदेश भाजपा कार्यालय से रवाना होकर लगभग दो बजे विधानसभा सचिवालय पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी और विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा।इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता थे।  नामांकन भरने के बाद जब वहां मौजूद पत्रकारों ने सिंधिया से प्रतिक्रिया करने को कहा, तो उन्होंने ‘जीत का निशान’ दिखाया और हाथ जोड़कर धन्यवाद कहा। इसके बाद वह मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के विधानसभा परिसर स्थित कक्ष में गये और कुछ मिनट वहां ठहरने के बाद वहां से चले गये। मध्यप्रदेश की जिन तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना है, उन पर वर्तमान में मध्यप्रदेश से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा के प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया राज्यसभा सांसद हैं। इन तीनों सांसदों का कार्यकाल अगले माह समाप्त हो रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)