होम मैं उस पार गया और वापस आ गया, अब मैं यहां अडिग हूं: अजित पवार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2020 07:54 PM

मैं उस पार गया और वापस आ गया, अब मैं यहां अडिग हूं: अजित पवार

मैं उस पार गया और वापस आ गया, अब मैं यहां अडिग हूं: अजित पवार

मैं उस पार गया और वापस आ गया, अब मैं यहां अडिग हूं: अजित पवार

 महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने पिछले साल राकांपा में अपनी बगावत के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि उस वक्त उन्होंने हद पार की थी लेकिन वह वापस आ गए और अब वह यहां अडिग हैं। पिछले वर्ष नवंबर में अजित ने तत्कालीन भाजपा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ हाथ मिलाया था उप मुख्यमंत्री बने थे।अजित के इस कदम से न सिर्फ उनकी पार्टी बल्कि सभी राजनीतिक दल हैरान रह गए थे। बहरहाल, यह सरकार महज 80 घंटे टिकी। वह वापस राकांपा लौट गए और शिवसेना नीत सरकार में मंत्री बने। अजित ने अतीत की बातों को याद करते हुए विधानसभा में कहा,‘‘जो भी मैंने किया खुले आम किया। मैंने सीमा लांघी और वापस आ गया। अब मैं यहां पूरी तरह से अडिग हूं।’’ पवार ने विधानसभा में बजटीय मांगों पर चर्चा के दौरान यह बात कही।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)