होम एसओजी प्रभारी एवं उनकी टीम ने की लूट, रिपोर्ट दर्ज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2020 06:42 PM

एसओजी प्रभारी एवं उनकी टीम ने की लूट, रिपोर्ट दर्ज

एसओजी प्रभारी एवं उनकी टीम ने की लूट, रिपोर्ट दर्ज

एसओजी प्रभारी एवं उनकी टीम ने की लूट, रिपोर्ट दर्ज
जनता की रक्षा करने वाली पुलिस जनता की भक्षक बन गई है ऐसा ही एक मामला यूपी के जिले शाहजहांपुर का है एक पीड़ित अंकुर कुमार तिवारी पुत्र श्री देवेंद्र कुमार तिवारी निवासी विकास नगर सीतापुर रोड महोलिया शिवपाल थाना देहात कोतवाली जिला हरदोई जो कि रॉयल चैन लिकर नाम की एक कंपनी मैं 1 दिन पूर्व ही मैनेजर के पद पर तैनात हुआ था। वह शाहजहांपुर में मोहल्ला रेती के प्लाट मैं मिट्टी डलवा रहा था तभी एसओजी की टीम वहां पर आ गई और अपनी गाड़ी में बैठा कर ले गई और पूछा कि तुम यहां क्यों आए हो तभी उसने कहा कि मैं अपनी शराब की दुकानों के संचालन की व्यवस्था देख रहा हूं उसी वक्त एसओजी प्रभारी क्रांतिवीर ने अपनी अपनी पिस्तौल तानकर कहा कि तू यह बोल तू अवैध शराब का काम करता है और दीपक सिंह तेरे शराब के मामले में शामिल है यह कहते हुए टीम के कुछ लोगों ने जिनको मैं सामने आने पर पहचान लूंगा ने पैसों से भरा बैग जिसमें 54200 रूपय थे जिसको छीन लिया और अंकुर को एक अनजान जगह ले गए तथा बंद कमरे में बुरी तरह मारा-पीटा और मोबाइल छीन लिया तथा कुछ लोगों को फोन भी किया और शराब की सौदेबाजी करने को कहा | पीड़ित बहुत डरा और सहमा हुआ था। पीड़ित के शरीर पर चोटों के निशान काफी गहरे बने हुए है। इन लोगों ने शाम को 6:00 बजे कहां कि अपने घर से एक लाख रुपये मंगाओ तो मैं तुम्हें छोड़ दूंगा। पीड़ित ने 9 मार्च 2020 को एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया जिसमें एसओजी टीम के खिलाफ लूट अवैध बसूली तथा सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने तथा षड्यंत्र के तहत झूठे केस में फंसाने की नियत से सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने को कहा था, प्रशासन की हीला हवाली व लेटलतीफी के बाद 12 मार्च को बमुश्किल FIR पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना रोजा में दर्ज कराई गई ।एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी और रोजा के इंस्पेक्टर अशोक पाल मामले को दबाने में काफी लगे रहे ।एक प्रार्थनापत्र एसओजी टीम के खिलाफ जलालाबाद के चंदौरा बहादुरपुर निवासी एक ईंट भट्टे के मालिक ने भी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर को रिपोर्ट दर्ज करने हेतु दिया है परंतु उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है वहां पर भी पैसों की लूट की गई है पुलिस प्रशासन मामले को दबाना चाह रहा है काफी जोर दबाव के बाद पुलिस अधीक्षक ने एसओजी टीम को भंग कर सभी को लाइन हाजिर कर दिया है जबकि पूरी टीम के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होनी चाहिए थी और मुलजिम की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए थी।इस पूरे प्रकरण की जांच एसपी ग्रामीण को सौंप दी गई है।
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)