होम चंद्रशेखर आजाद 15 मार्च को बनाएंगे राजनीतिक पार्टी, तारीख देख किलस गईं मायावती !
चंद्रशेखर आजाद 15 मार्च को बनाएंगे राजनीतिक पार्टी, तारीख देख किलस गईं मायावती !
नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के विरोध में जेल की हवा खा चुके भीम आर्मी चीफ ( Bhim Army ) चंद्रशेखर आजाद ( Chandra Shekhar Azad ) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश ( UP ) में अपनी जमीन तलाश रही बसपा प्रमुख मायावती ( Mayawati ) के लिए चंद्रशेखर आजाद बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं।
जी हां, भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रविवार को राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो ये राजनीतिक पार्टी सीधे दलितों को जोड़ने और अपने पक्ष में करने के लिए बनाई जा रही है। ऐसे में बसपा खास तौर पर मायावती के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है।
राजनीति के मैदान पर मायावती को मात देने के लिए चंद्रशेखर आजाद ने अपनी पार्टी उतारने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि चंद्रशेखर आजाद रविवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे।
इतना ही नहीं, मायावती को एक और झटका देते हुए उन्होंने अपनी पार्टी की घोषणा का वक्त भी चुनकर निकाला है। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम की जयंती पर चंद्रशेखर अपनी पार्टी की घोषणा करने जा रहा है।
इशारा साफ है जिस काशीराम के नाम पर मायावती ने दलितों की संरक्षण बनने का बीड़ा उठाया था उसी काशीराम की जंयती का सहारा लेकर चंद्रशेखर भी अपना वोट बैंक तैयार करने की जुगत में हैं।
भीम आर्मी के प्रवक्ता के मुताबिक राजनीतिक संगठन के लिए संभावित नामों में आजाद बहुजन पार्टी, बहुजन आवाम पार्टी और आजाद समाज पार्टी शामिल हैं। अधिकतर नेताओं ने 'आजाद बहुजन पार्टी' का समर्थन किया लेकिन चुनाव आयोग की ओर से इसकी स्वीकृति दिए जाने के बाद नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
नई राजनीतिक पार्टी के लॉन्च के बाद भीम आर्मी सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन के रूप में काम करेगी। चंद्र शेखर ने दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों को इसमें शामिल होने और समर्थन देने का आह्वान किया है। भीम आर्मी ने सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू किया है, जिसमें एक नए राजनीतिक दल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।